
Bharat varta desk:
पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपनी पहली हवाई यात्रा को लेकर ही विवादों में फंस गए हैं। उन पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और विरोधी दल के नेताओं ने भी निशाना साधा है।
दरअसल मुख्यमंत्री चन्नी प्राइवेट प्लेन से पार्टी हाईकमान से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं। उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू तथा डिप्टी चीफ मिनिस्टर सुखजिंदर सिंह रंधावा और नवजोत सिंह सिद्धू के एक रिश्तेदार भी साथ में हैं। इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने ट्वीट किया है-“वाह क्या गरीबों की सरकार है! पांच सीटों वाला ऑफिशियल हेलिकॉप्टर उपलब्ध होने के बावजूद चार लोगों को ले जाने के लिए एक 16 सीटर लियरजेट। वह भी तब, जब पंजाब वित्तीय संकट से जूझ रहा है।”
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More