
भारत वार्ता डेस्क
आखिरकार योगी आदित्यनाथ की सरकार बाहुबली नेता और गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश लाने में सफल रही. बुधवार को अहले सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर प्रदेश की पुलिस मुख्तार को पंजाब की रोपड़ जेल से बांदा जेल लेकर पहुंची. 900 किलोमीटर का सफर तय करने में 16 घंटे लगे हैं. जेल आने से एक घंटे पहले पूरी रोड को बैरिकेड कर दिया गया. पुलिस का काफिला मुख्तार को लेकर बांदा की सीमा जसपुरा में सुबह 3.30 बजे दाखिल हुआ. इसके बाद पैलानी, पपरेन्दा और विश्वविद्यालय रोड से होते हुए मुख्तार को बांदा जेल में 4:30 बजे सुबह दाखिल कराया गया.
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More