बड़ी खबर

140 करोड़ भारतीयों का आक्रोश… पहलगाम के गुनहगारों और पनाहगारों को सजा मिलकर रहेगी,

Bharat varta Desk

मन की बात के 121वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश-दुनिया को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत आतंकवाद के खिलाफ संदेश से की। पीएम मोदी ने कहा कि कश्मीर में शांति लौट रही थी। वहां, पर्यटकों की संख्या बढ़ रही थी। विकास कार्य तेजी से हो रहे थे। ऐसे में कश्मीर के दुश्मनों ने हमला कर उसे फिर से तबाह करने की कोशिश की है। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में देश के सभी लोगों की एकजुटता सबसे अहम है। उन्होंने यह भी बताया कि पूरी दुनिया आतंक के खिलाफ इस लड़ाई में 140 करोड़ देशवासियों के साथ है।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने एक बार फिर पीड़ितों के परिजनों को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय मिलकर रहेगा। उन्होंने बताया कि कई देशों के नेताओं ने फोन पर उनसे बात की और आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत का साथ देने की बात कही। उन्होंने कहा “पूरा विश्व, आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में, 140 करोड़ भारतीयों के साथ खड़ा है। मैं पीड़ित परिवारों को फिर भरोसा देता हूं कि उन्हें न्याय मिलेगा, न्याय मिलकर रहेगा। इस हमले के दोषियों और साजिश रचने वालों को कठोरतम जवाब दिया जाएगा।”

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

नीतीश कुमार ने राज्यसभा की सदस्यता ली

Bharat varta Desk बिहार की सियासत के लिए आज का दिन एक बड़े और ऐतिहासिक… Read More

31 minutes ago

हरिवंश को राष्ट्रपति ने राज्यसभा सदस्य नामित किया

Bharat varta Desk राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा का नामित सदस्य नियुक्त किया… Read More

3 hours ago

तीन राज्यों में हो रही वोटिंग

Bharat varta Desk आज देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में कुल 296… Read More

1 day ago

9 पुलिसकर्मियों को फांसी

Bharat varta Desk तमिलनाडु के सथानकुलम में 2020 में बाप-बेटे (पी. जयराज और जे. बेनिक्स)… Read More

3 days ago

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

1 week ago