पॉलिटिक्स

13 राज्यों में 88 लोकसभा सीटों पर वोटिंग, बिहार में 5 सीटों पर मतदान, 2 घंटे में 13 फ़ीसदी वोट

Bharat varta desk:

देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है। आज 12 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान चल रहा है। आज 88 सीटों पर मतदान हो रहा है। पहले दो घंटे में कई लोकसभा सीटों पर 13 फ़ीसदी तक मतदान हुए हैं। बिहार में पांच लोकसभा सीटों पर वोट गिर रहे हैं जबकि झारखंड में आज किसी सीट पर चुनाव नहीं है।

बिहार: 40 सीटों में से 5 (किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका)

राजस्थान: राज्य की 25 सीटों में से 13 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इनमें टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां सीट हैं।

उत्तर प्रदेश: 80 सीटों में से 8 (अमरोहा, मेरठ, बाघपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, बुलंदशहर)

असम: राज्य की 14 सीटों में से 5 (करीमगंज, सिलचर, मंगलदोई, नगांव, कलियाबोर) में मतदान चल रहा है।

छत्तीसगढ़: 11 सीटों में से 3 (राजनंदगांव, महासमुंद, कांकेर)

जम्मू-कश्मीर: 5 सीटों में से 1 (जम्मू)

कर्नाटक: 28 में से 14 (उडुपी चिकमंगलूर, हसन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु सेंट्रल, बेंगलुरु दक्षिण, चिकबल्लापुर, कोलार) पर मतदान हो रहा है।

केरल: 20 सीटें (कासरगोड, कन्नूर, वटकारा, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पोन्नानी, पलक्कड़, अलाथुर, त्रिशूर, चलाकुडी, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा, मावेलिककारा, पथानामथिट्टा, कोल्लम, अटिंगल, तिरुवनंतपुरम)

मध्य प्रदेश: 29 सीटों में से 7 (टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल)

महाराष्ट्र: 48 सीटों में से 8 (बुलढाणा, अकोला, अमरावती (एससी), वर्धा, यवतमाल-वाशिम, हिंगोली, नांदेड़, परभणी)

मणिपुर: बाहरी मणिपुर

त्रिपुरा: 2 सीटों में से 1 (त्रिपुरा पूर्व)

पश्चिम बंगाल: 42 सीटों में से 3 (दार्जिलिंग, रानीगंज, बालूरघाट)

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago