
सेंट्रल डेस्क
बंगाल असम चुनाव को फतह करने के लिए भाजपा के नेता उन राज्यों के धर्म स्थलों की भी जमकर परिक्रमा कर रहे हैं . देश के गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को असम दौरे में नगांव महामृत्युंजय मंदिर में गए और भगवान शिव की पूजा अर्चना की. वे यहां विशाल शिवलिंग के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए. यह शिवलिंग 126 फीट ऊंचा है.
अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘नगांव (असम) के महामृत्युंजय मंदिर में 126 फीट ऊंचे शिवलिंग के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेने का परम सौभाग्य मिला. आज श्री भृगुगिरी जी महाराज के संकल्प की प्रतिपूर्ति हुई है.”
इस पूजा में शामिल होने के लिए अमित शाह बुधवार की आधी रात को ही गुवाहाटी पहुंच गए रहे . वे मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने के लिए नगांव पहुंचे.जहां तमिलनाडु और असम समेत कई राज्यों के पुजारी जिले के पुरनीगुदाम में 11 दिवसीय महायज्ञ कर रहे हैं. अमित शाह ने यहां असम चुनाव में पार्टी की शानदार जीत का आशीर्वाद मांगा .पूजा अर्चना के बाद अमित शाह ने यहां से कुछ दूरी पर एक जनसभा को भी संबोधित किया. असम में चुनाव होने वाले हैं. यहां विधानसभा की कुल 126 सीटें हैं जिनमें से 86 सीटों पर भाजपा का कब्जा है. भाजपा ने इस बार 100 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है.
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More