देश दुनिया

118 ऐप पर प्रतिबन्ध से चीनी कंपनियों को भारी आर्थिक नुकसान

नई दिल्ली। भारत के 118 ऐप पर प्रतिबन्ध के फैसले से भारत के ऐप बाजार में चीनी कंपनियों को काफी आर्थिक नुक्सान होगा, क्योंकि 118 ऐप में से ज्यादातर का मालिकाना हक चीन का है या उनकी कंपनियों की 50 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी है। प्रतिबन्ध का चीन की बड़ी डिजिटल कंपनी श्याओमी, टेंसेंट, अलीबाबा और चीन का गूगल माना जाने वाले बाइदू पर व्यापक असर पड़ेगा।
चीन की कंपनी टेंसेंट का पबजी में भारी निवेश है। जुलाई 2020 तक पबजी की ग्लोबल रेवन्यू करीब 22,000 करोड़ तक पहुंच गयी थी। भारत पबजी के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है। उसके कुल डाउनलोड का 24% भारत में किया गया था। उसका करीब 8.4 करोड़ डॉलर का राजस्व भारत से आता है।
विशेषज्ञों के अनुसार भारत ने जो प्रतिबन्ध लगाया है वो पुराने बैन से ज्यादा महत्वपूर्ण है। इससे चीन को आर्थिक नुक्सान ज्यादा होगा और देश में डिजिटल सिक्युरिटी भी बढ़ेगी।
एक व्यापारी संगठन ने आईटी मंत्री को चिठ्ठी लिखकर मांग की है कि 5जी नेटवर्क से भी चीनी कंपनियों को बाहर रखा जाये। संगठन के अनुसार चीन अपनी टेक्नोलॉजी के द्वारा जासूसी करता है, 5जी नेटवर्क एक विशाल नेटवर्क होगा। अनेक सूचनाएं उस पर होंगी जो सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होंगी, इसलिए चीनी कंपनियों को तत्काल प्रभाव से बैन किया जाये।
भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव और भारतीय बाजार में चीनी सामानों के आयात पर लगाई जा रही सीमित रोक के कारण जुलाई तक भारत में चीनी आयात लगभग एक-चौथाई गिर चुका है। पहले 7 महीने में कुल व्यापार में 18.6% की गिरावट आई है। तनाव जल्दी खत्म नहीं हुआ तो आर्थिक संबंध और कमज़ोर होंगे।

Anupam

Recent Posts

लग्जरी गाड़ियां, 32 किलो सोने-चांदी के बिस्किट, 1 किलो गहने… कर्नाटक MLA के घर ईडी छापे में काले धन की ढेर बरामद

Bharat varta Desk कर्नाटक के चित्रदुर्ग से कांग्रेस विधायक केसी. वीरेंद्र की मुश्किलें लगातार बढ़ती… Read More

3 days ago

सीपी राधाकृष्णन देश के नए उपराष्ट्रपति

Bharat varta Desk NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने भारत के उपराष्ट्रपति चुनाव में बड़ी… Read More

4 days ago

नेपाल के राष्ट्रपति ने भी दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भी अपने… Read More

4 days ago

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने दिया इस्तीफा, संसद पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा

Bharat varta Desk नेपाल को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पद से इस्तीफा दे दिया… Read More

4 days ago

उपराष्ट्रपति के लिए मतदान, अमित शाह और राहुल गांधी ने गिराए वोट

Bharat varta Desk उपराष्ट्रपति पद के लिए दिल्ली में वोटिंग जारी है। देश के गृह… Read More

4 days ago

नेपाल में बवाल, सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश चरम पर

। Bharat varta Desk नेपाल की राजधानी काठमांडू में आज हजारों युवाओं ने सोशल मीडिया… Read More

5 days ago