राज्य विशेष

11 महीने बाद भी एमए का रिजल्ट नही, विद्यार्थी परिषद ने परीक्षा नियंत्रक का फूंका पुतला

मुजफ्फरपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष पुष्कर सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को बिहार विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनोज कुमार का पुतला दहन किया गया. विश्वविद्यालय अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्नातकोत्तर सत्र 2018 – 20 की परीक्षा हुए आज 11 महीने से ज्यादा हो गए हैं परंतु परीक्षा परिणाम अभी तक घोषित नहीं किया गया है, आखिर इतनी समय मे परिणाम प्रकाशित क्यों नहीं हुआ, पेंडिग और प्रमोटेड रिजल्ट आज भी क्यों आ रही है परीक्षा नियंत्रक क्या कर रहें हैं?
डिग्री का फीस बढ़ाया ओरिजनल, प्रोवि जनल डिग्री की फीस बढाकर 200 और 500 ₹ कर दिया गया हैं .

आज लॉक डाउन खत्म हुए 3 महीना से ज्यादा हो चुके हैं परंतु अक्टूबर एवं नवंबर महीने में एक भी परीक्षा नहीं हुई और दिसंबर में परीक्षा के बीच में 1 दिन का भी अंतर नहीं दिया गया आखिर परीक्षा विभाग किस हिसाब से योजना बना रही है. आम छात्रों के समझ के पड़े हैं, विश्वविद्यालय प्रशासन इन सभी चीजों पर जल्द से जल्द योजना बनाएं काम करें नहीं तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व्यापक रूप से आंदोलन करेगी, मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर सह मंत्री दीपांकर गिरी, प्रशांत गौतम, शुभम वत्स, मृणाल सिंह पालीवार, रवि भूषण शुक्ला, राहुल मिश्रा, बाबुल कुमार, अमन, सुमंत, प्रिंस सौरभ इत्यादि उपस्थित थे.

Kumar Gaurav

Recent Posts

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 hours ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

20 hours ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 day ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

4 days ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

5 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

5 days ago