Categories: बड़ी खबर

100 विधायकों को इनकम टैक्स की नोटिस, चुनाव आयोग से छिपाई संपत्ति

Bharat varta desk: बिहार विधानसभा के करीब एक सौ विधायकों ने अपनी संपत्ति चुनाव आयोग से छिपाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें इनकम टैक्स ने नोटिस भेजा है और नवंबर के अंत तक जवाब मांगा है।
अखबारों में छपी खबरों के मुताबिक वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव के समय इन विधायकों ने चुनाव आयोग को दी गई संपत्ति की जानकारी में कई बातों को छुपा लिया था। आयोग ने इनकम टैक्स विभाग को सभी विधायकों द्वारा दिया गया संपत्ति ब्यौरा भेजा था और कहा था कि उनकी स्वघोषित संपत्ति की जांच करे। इनकम टैक्स विभाग ने पाया कि करीब सौ विधायकों की संपत्ति उनकी घोषित संपत्ति से मेल नहीं खाती है। विभाग ने चुनाव आयोग को भी इसकी जानकारी दी है। साथ ही सभी विधायकों को अलग-अलग नोटिस भेज कर गलत ब्यौरा देने के लिए कारण बताने को कहा है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 month ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 month ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 month ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 month ago