बड़ी खबर

03 नवम्बर को मतदान के लिए पटना के वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं को मिलेगी Uber टैक्सी मुफ्त राइड सुविधा

पटना। Uber जो कि On Demand परिवहन सेवा है, के द्वारा बिहार विधान सभा चुनाव – 2020 में पहली बार पटना शहर में 80 वर्ष से ऊपर के एवं दिव्यांग मतदाताओं को मुफ्त परिवहन की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस सेवा का उपयोग करने के लिए सबसे पहले मतदाता को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के टॉल फ्री नम्बर – 18003451950 से 03 नवम्बर को सम्पर्क स्थापित कर एक कूपन कोड प्राप्त करना होगा। इसके पश्चात मतदाता को अपने मोबाइल फोन में Uber App Download कर अपना अकाउंट खोलना होगा और प्राप्त किये गए कूपन की प्रविष्टि के बाद मुफ्त परिवहन (अपने घर से पोलिंग स्टेशन तक तथा पोलिंग स्टेशन से घर तक) के लिए अनुरोध करना होगा।

ज्ञातव्य हो कि इस सेवा का उपयोग करने पर कुल बिल 120 रु आने पर यह सेवा शत प्रतिशत मुफ्त होगी। यदि बिल 120 रु से ज्यादा बढ़ता है तो वह राशि उपयोगकर्ता के द्वारा देय होगा। जो कूपन कोड मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के कार्यालय के द्वारा मतदाताओं को उनके मोबाइल नम्बर पर उपलब्ध कराया जाएगा उसकी वैधता 03 नवम्बर को प्रातः 07 बजे से संध्या 07 बजे तक होगी।

उक्त जानकारी निर्वाचन आयोग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

1 week ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago