
रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी जेएमएम का 12वां महाधिवेशन रांची में आयोजित हुआ. इस अधिवेशन में शिबू सोरेन को 10वीं बार पार्टी का अध्यक्ष, जबकि सीएम हेमंत सोरेन को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया. पार्टी में सांगठनिक तौर पर कई फेरबदल किये गये. सचिव का पद 25 से घटाकर 15 कर दिया गया, वहीं महासचिव का पद 15 से से घटाकर 11 और उपाध्यक्ष 11 से 9 कर दिया गया है.
जेएमएम महाअधिवेशन में कई राजनीतिक प्रस्ताव पेश किये गये, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया. पार्टी ने अपने राजनीतिक प्रस्ताव में कहा कि वर्ष 2014 में जब केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार स्थापित हुई, तब झारखंडी पहचान एवं अस्तित्व को समाप्त करने की कोशिश हुई. इसके बाद राज्य की सवा तीन करोड़ जनता ने भाजपा शासन के खिलाफ झामुमो के उर्जावान नेता हेमंत सोरेन पर विश्वास प्रकट करते हुए नेतृत्व करने का आर्शीवाद दिया. राज्य में 19 वर्षों के बाद पहली बार मूलवासी-आदिवासी सत्ता का संचालन कर रहा है.
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More