पॉलिटिक्स

हेमंत सरकार को एक बार फिर गिराने की साजिश, एफआईआर दर्ज

Bharat varta, ranchi: झारखंड में एक बार फिर हेमंत सोरेन सरकार को गिराने की साजिश का आरोप लगा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक ने साजिश का आरोप लगाया है‌। पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला से निर्वाचित जेएमएम विधायक रामदास सोरेन ने इस इलाके में रांची के धुर्वा थाने में मामला दर्ज कराया है। रामदास सोरेन ने जेएमएम के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल और अशोक अग्रवाल पर पैसा का प्रलोभन देकर सरकार गिराने का आरोप लगाया है। विधायक रामदास सोरेन ने आरोप लगाया है कि जेएमएम के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल और अशोक अग्रवाल उनके आवास पर आए थे, जहां दोनों ने जेएमएम के अन्य विधायकों का नाम लेकर उन्हें पार्टी छोड़ने और नई पार्टी बना कर बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने को लेकर प्रलोभन दिए। बताते चलें कि पूर्व में 22 जुलाई को कांग्रेस विधायक जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह की ओर से सरकार गिराने के मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

Kumar Gaurav

Recent Posts

हटाए गए राज्यपाल के प्रधान सचिव

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More

3 days ago

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

2 weeks ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago