
अररिया, भारत वार्ता संवाददाता: भुट्टा पकाते समय उड़ी चिंगारी से एक घर में लगी आग में भाई-बहन समेत छह बच्चे जिंदा जल गए हैं. घटना अररिया जिले के पलासी प्रखंड के कबैया गांव में मंगलवार को दोपहर में हुई है. जानकारी के अनुसार भाई-बहन समेत छह बच्चे झोपड़ी में परिवार के लोगों से छिपकर भुट्टा पका रहे थे रहे थे. इसी दौरान उड़ी चिंगारी से आग लग गई और देखते ही देखते झोपड़ी को आग ने अपने आगोश में ले लिया. बच्चे उसी में फंसे रह गए. वे चिल्लाते रहे. जब तक लोग पहुंचे तब तक वे बुरी तरह जल चुके थे. उन्होंने वहीं पर दम तोड़ दिया है.मृतकों में 5 वर्षीय अशरफ, 3 वर्षीय गुलनाज, 6 वर्षीय दिलवर, 4 वर्षीय बरकस, पांच वर्षीय अली हसन और 5 वर्षीय खुसनिहार शामिल है. घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मची हुई है. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लाश का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई कर रही है.
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More