हिंदी बने संयुक्त राष्ट्र संघ की भाषा: नीतू नवगीत, विश्व हिंदी दिवस पर संवाद का आयोजन

पटना: सांस्कृतिक संस्था नवगीतिका लोक रसधार द्वारा वैश्विक भाषा हिंदी विषयक संवाद कवि गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन नवगीतिका मंच पर किया गया। जिसमें विश्व हिंदी दिवस के प्रस्तावक तथा अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि हम सभी को 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाना चाहिए। हिंदी को विश्व भाषा बनाने तथा संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकृति दिलाने हेतु भारत, मॉरीशस, फिजी, ब्रिटेन, अमेरिका सहित अनेक देशों में अभियान चल रहा है लेकिन भारतवासियों को इसके लिए सबसे अधिक प्रयास करना होगा। वरिष्ठ साहित्यकार और कवि मुकेश प्रत्यूष ने कहा कि हिंदी भाषा को महात्मा गांधी तथा अन्य महापुरुषों ने भी प्रभावशाली भाषा माना है। इस भाषा का सम्मान करना अपने राष्ट्र का सम्मान करने जैसा ही है। सचिव नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी के विस्तार में विश्व हिंदी सम्मेलनों की प्रमुख भूमिका रही है। इन सम्मेलनों में लिए गए निर्णय के आलोक में मॉरीशस में विश्व हिंदी सचिवालय तथा वर्धा में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय की स्थापना हुई है। अनेक अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में हिंदी पीठ की स्थापना भी हुई है। 100 करोड़ से अधिक लोगों द्वारा बोली तथा समझे जाने वाली हिंदी भाषा को संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा बनाने हेतु अभी और प्रयास करने की जरूरत है। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की महासचिव डॉ अंशुमाला ने कहा कि भारत के प्रयासों से ही 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।

संवाद कार्यक्रम के बाद कवि केशव कौशिक के संचालन में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मधुरेश नारायण, सिद्धेश्वर, मुकेश प्रत्यूष, अमीर हमजा, गौरव सिन्हा, अनिकेत पाठक, संतोष सिंह शेखर सहित अनेक कवियों ने अपनी कविताओं का पाठ किया। लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत ने अपनी सुमधु आवाज में बिहार के अनेक पारंपरिक लोक गीतों की प्रस्तुति भी कार्यक्रम में की।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago