
सेंट्रल डेस्क: हावड़ा-कालका मेल नेताजी एक्सप्रेस बनकर कर चलेगी. इस ट्रेन का नाम बदलकर नेताजी एक्सप्रेस कर दिया गया है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर या जानकारी दी है. बताया गया है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 124 वीं जयंती पर भारतीय रेलवे ने कोलकाता के हावड़ा से दिल्ली होकर कालका तक जाने वाली कालका मेल एक्सप्रेस का नाम बदल दिया है. केंद्र सरकार ने नेताजी की जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाने का ऐलान किया है. इस मौके पर अब कालका मेल ट्रेन अपने पुराने नंबर के साथ ही 12311 अप और 12312 डाउन नेताजी एक्सप्रेस बनकर चलेगी.
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने ट्वीट में लिखा है -” नेताजी के पराक्रम ने भारत को स्वतंत्रता और विकास के एक्सप्रेस मार्ग पर पहुंचा दिया. मैं ‘नेताजी एक्सप्रेस’ शुरुआत के साथ उनकी जयंती मनाने के लिए रोमांचित हूं .”
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More