
NewsNLive Desk: उत्तर प्रदेश सरकार हाथरस कांड की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को इस बात के आदेश दे दिए है। सीएम ने यह फैसला अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी और डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी के हाथरस से लौटने के बाद लिया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी जानकारी ट्वीट कर के दी है। सीबीआई उन तमाम पहलुओं की जांच करेगी जो 14 सितंबर से अब तक सामने आए हैं।
इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी ने इस मामले पर ट्वीट कर लिखा था “उत्तर प्रदेश में माताओं-बहनों के सम्मान-स्वाभिमान को क्षति पहुंचाने का विचार मात्र रखने वालों का समूल नाश सुनिश्चित है। इन्हें ऐसा दंड मिलेगा जो भविष्य में उदाहरण प्रस्तुत करेगा। आपकी यूपी सरकार प्रत्येक माता-बहन की सुरक्षा व विकास हेतु संकल्पबद्ध है। यह हमारा संकल्प है-वचन है।”
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More