
Bharat varta desk
उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी का मंगलवार शाम निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. कल उनका अंतिम संस्कार होगा. उन्होंने 86 वर्ष की उम्र में गोरखपुर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली. हरिशंकर तिवारी की गिनती उत्तर प्रदेश के क़द्दावर नेताओं में होती थी. यूपी की कई सरकारों में मंत्री रहे हरिशंकर तिवारी एक ज़माने में पूर्वांचल के बाहुबली कहे जाते थे. उनके बेटे भी राजनीति में संसद और विधायक रह चुके हैं.
चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र से वयोवृद्ध बाहुबली हरिशंकर तिवारी का नाम बार-बार उभरकर सामने आता है. वे इस सीट से लगातार 22 वर्षों (1985 से 2007) तक विधायक रहे. पूर्वांचल के ब्राह्मणों में अच्छी पैठ रखने वाले हरिशंकर तिवारी पांच बार कैबिनेट मंत्री रहे. वे छह बार विधायक बने. हरिशंकर तिवारी ने पहला चुनाव 1985 में निर्दलीय लड़ा था, फिर अलग-अलग राजनीतिक दल के टिकट पर चुनाव लड़कर जीतते रहे. तीन बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर जीते व यूपी सरकार में मंत्री भी बने थे.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More