‘हम’ का दिखा दम, ताकतवर नेता बनकर उभरे मांझी, बढ़ेगी सियासी भूमिका

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव – 2020 में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एक बार फिर से ताकतवर नेता बनकर उभरे हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद बिहार की सियासत खासकर सत्तारूढ़ एनडीए में उनकी भूमिका बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। उनकी पार्टी हम के 7 में से चार उम्मीदवार जीत गए। इनमें वे और उनकी समधन भी शामिल है। जीतने वाले में मगध क्षेत्र के एक सवर्ण नेता पूर्व मंत्री डॉ अनिल कुमार भी हैं।

एनडीए के घटक दल के रूप में जीतन राम मांझी ने अपनी पार्टी हम से 7 उम्मीदवार खड़े किए थे। उन्होंने खुद गया जिले के इमामगंज विधानसभा सीट पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और राजद के उम्मीदवार उदय नारायण चौधरी को 17 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। उदय नारायण चौधरी की मजबूत दलित नेता के रूप में पहचान रही है। लेकिन मजबूत जमीनी पकड़ के चलते जीतन राम मांझी दुबारा उदय नारायण चौधरी भारी पड़े। मुख्यमंत्री रहते उन्होंने मगध क्षेत्र में विकास के कई काम करवाए। लोगों के लगातार संपर्क में रहे। महादलित नेता होने के बावजूद भी दूसरी जातियों में भी इनकी अच्छी पकड़ है। सभी जातियों में उनकी स्वीकार्यता कई मौकों पर देखी गई है। इसका लाभ उन्हें और उनके उम्मीदवारों को चुनाव में मिला।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से नजदीकी

जीतन राम मांझी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी नजदीक माने जाते हैं। प्रधानमंत्री उनके चुनाव प्रचार में भी गया गए थे। उन्होंने मांझी की खूब तारीफ की थी। जानकारों के अनुसार जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मांझी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाया था। उसके बाद के दिनों में दोनों के संबंध खराब हुए थे मगर बाद के दिनों में दोनों की नजदीकियां बढ़ी। जीतन राम मांझी का वर्तमान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से काफी बेहतर संबंध बताए जा रहे हैं।

भाजपा ने दिए संकेत
भाजपा ने मांझी की भूमिका बढ़ने के संकेत दिए हैं। मंगलवार को चुनाव परिणाम आने के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा था कि हम लोग के बड़े भाई तो मांझी जी हैं। दरअसल पत्रकारों ने प्रदेश अध्यक्ष से पूछा कि रिजल्ट में भाजपा बड़े भाई के रूप में सामने आई है तो क्या मुख्यमंत्री का चेहरा बदलेगा या और कोई बदलाव होगा इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा बड़े भाई तो जीतन राम मांझी जी हैं।

नीतीश कुमार ही बनेंगे मुख्यमंत्री

वहीं, जीतन राम मांझी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago