धर्म/अघ्यात्म

हनुमान चालीसा पढ़ते हुए अनंत अंबानी की 140 किलोमीटर की पद यात्रा

Bharat varta Desk

देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी का परिवार अक्सर सुर्खियों में रहता है। इस बार उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी विशेष पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। अनंत अंबानी जामनगर से द्वारका तक की पदयात्रा कर रहे हैं, जिसे अब पांच दिन पूरे हो चुके हैं। हर दिन वह रात में 10- 12 किलोमीटर पैदल चलते हैं और मार्ग में आने वाले मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं। इस यात्रा के दौरान उन्होंने युवाओं को एक खास संदेश भी दिया है। यात्रा के दौरान उनके हाथ में हनुमान चालीसा है और वह हनुमान चालीसा पढ़ते हुए यात्रा कर रहे हैं।

भगवान श्री द्वारकाधीश के प्रति अंबानी परिवार की गहरी आस्था है। परिवार में किसी भी शुभ कार्य से पहले वे मंदिर में दर्शन के लिए जाते हैं। अनंत अंबानी भी अपने जन्मदिन से पहले आशीर्वाद लेने के लिए यह यात्रा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे हर रात जेड प्लस सुरक्षा और स्थानीय पुलिस बल के साथ लगभग 10-12 किलोमीटर पैदल चलते हैं और मंदिरों के दर्शन करते हैं। अनंत अंबानी का जन्मदिन 10 अप्रैल को है, और उससे पहले वह द्वारका पहुंचकर भगवान द्वारकाधीश के दर्शन करना चाहते हैं।

क्या है अनंत अंबानी की पदयात्रा की खास वजह?

अनंत अंबानी ने कहा कि उनकी इस यात्रा का उद्देश्य सिर्फ आस्था से जुड़ा नहीं है, बल्कि वे युवाओं को सनातन धर्म के प्रति प्रेम और आस्था बनाए रखने का संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “भगवान के आशीर्वाद से मुझे शक्ति मिली है और मैं लगातार पांच दिनों से चल रहा हूं। अगले पांच दिनों में द्वारकाधीश मंदिर पहुंचकर दर्शन करूंगा।”

सनातन धर्म में प्रेम और आस्था रखना जरूरी – अनंत अंबानी

अपनी यात्रा के दौरान अनंत अंबानी ने कहा, “हम पहली बार यह यात्रा कर रहे हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि द्वारकाधीश सभी को शक्ति दें। युवाओं को सनातन धर्म में प्रेम और आस्था रखनी चाहिए। भगवान श्रीजी बावा के आशीर्वाद से आगे बढ़ना चाहिए। भगवान हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं है।”

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

4 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 week ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 week ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 week ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

1 week ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago