ब्रेकिंग न्यूज़

स्वच्छता के लिए समाज की मशाल बनें साहित्यकार : डॉ उषा किरण खान

पटना : हर प्रकार की जन जागृति में साहित्यकारों की विशेष भूमिका होती है। समाज को मशाल से रोशनी दिखाने का काम साहित्यकारों का होता है। स्वच्छता के संबंध में भी यही बात लागू होती है। अब समय आ गया है कि स्वच्छता को एक विषय बनाते हुए साहित्यकार अधिक से अधिक कविताएं, कहानियां, लघु कथाएं और आलेख स्वच्छता पर लिखे और स्वच्छता का संदेश घर-घर तक पहुंचाएं। यह बातें वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री डॉ उषा किरण खान ने पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता टीम तथा आयाम संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा। स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में पटना नगर निगम की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉक्टर नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि स्वच्छता की शुरुआत हमें घर से करनी है। घर पर ही गीला कचरा और सूखा कचरा को अलग-अलग करना है। इस सलाह पर जितने अधिक लोग अमल करेंगे शहर उतना अधिक साफ होगा और कचरा निष्पादन भी आसान हो जाएगा। नीतू नवगीत ने लोकगीत गाकर सभी उपस्थित साहित्यकारों और कलाकारों से निवेदन किया कि वे स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में भाग लें। कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकारों में विभा श्रीवास्तव, भावना शेखर, वीणा अमृत शामिल रहे और सब ने स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

6 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 week ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago