बड़ी खबर

स्मृति ईरानी ने कहा- मोदी मंत्र है, मैथड है और मिशन है, ‘मोदी 20 सपने हुए साकार’ पुस्तक विमोचन


Bharat Varta Desk: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और बिहार भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी विनोद तावड़े रविवार को पटना पहुंचे। दोनों ने पटना के ज्ञान भवन में ‘मोदी @ 20 सपने हुए साकार’ पुस्तक का विमोचन किया गया। यह इस पुस्तक का हिंदी संस्करण है जबकि अंग्रेजी संस्करण का विमोचन पहले हो चुका है।
इस मौके पर स्मृति ईरानी ने कहा कहा- मुझे 20 साल से मोदी जी के साथ काम करने का मौका मिला है। मोदी मंत्र है, मैथड है और मिशन है। कल मोदी जी का जन्मदिन था। लोगों ने कहा- देखो शेर ने अपना जन्मदिन चीतों के साथ मनाया है। यदा यदा ही धर्मस्य…जब जब धरती पर पाप बढ़ता है तो भगवान का अवतार होता है। नरेंद्र मोदी कर्म योगी हैं। केंद्रीय मंत्री ने योगी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक किए गए उत्कृष्ट कार्यों की चर्चा की। उन्होंने नए बिहार प्रभारी के संगठनात्मक कार्यकुशलता की प्रशंसा करते हुए कहा कि मैंने 27 साल की उम्र में जीवन का पहला चुनाव लड़ा था, उसे विनोद तावड़े ने लड़ाया था।

विनोद तावड़े ने कहा-किताब मोदी जी को जानने का सबसे अच्छा माध्यम

इस मौके पर विनोद तावड़े ने कहा कि- स्मृति ईरानी मेरी बड़ी बहन हैं जिन्होंने राहुल गांधी को चुनाव में हराया है। उनकी अंगुली पकड़कर मैं आया हूं तो कुछ भी कर सकता हूं। उन्होंने कहा कि जब बिहार में नरेंद्र मोदी आए थे तो उनकी सभा में बम धमाके हुए थे। उसके बाद लोगों ने उन्हें प्रधानमंत्री बनाया। आज बिहार की हालत सबसे खराब है। अब भी हालत खराब है। बेगूसराय में क्या हो रहा है सबकी निगाह उस पर है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया और कहा कि – बिहार के युवाओं को किताब पढ़ना चाहिए। यह मोदी जी को जानने का सबसे अच्छा माध्यम है। इस मौके पर भाजपा के सह प्रभारी हरीश द्विवेदी, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सह राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ संजय मयुख, रविशंकर प्रसाद, सुशील मोदी, अश्वनी चौबे, गिरिराज सिंह, रामकृपाल यादव समेत कई नेता मौजूद थे।
दरअसल 23 और 24 सितंबर को बिहार के पूर्णिया और किशनगंज में गृह मंत्री अमित शाह की सभा होने वाली है। इसको लेकर बिहार भाजपा में सरगर्मी बढ़ी हुई है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

5 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 week ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 week ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago