स्थापना दिवस पर बोले प्रधानमंत्री- कार्यकर्ताओं के दम पर आगे बढ़ी बीजेपी


भारत वार्ता डेस्क
भाजपा के 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के 40 वर्ष इस बात के साक्षी है कि कैसे कार्यकर्ताओं के दम पर पार्टी आगे बढ़ती है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ एक चुनाव जीतने की मशीन नहीं है, हमें हर संप्रदाय का समर्थन मिल रहा है. बीजेपी चुनाव नहीं बल्कि लोगों का दिल भी जीत लेती है. पार्टी की कई पीढ़ियों ने जिला, राज्य और देश के लिए काम किया है. उन्होंने कहा कि जो लोग बीजेपी के घोर विरोधी हैं ,हम उनका भी सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि वंशवाद और परिवारवाद का क्या हश्र होता है इसको देश के लोगों ने देखा है. इसके बाद भी कई दल परिवार और कुछ लोगों में सिमट कर रह गए हैं. उन्होंने कहा कि बंगाल और केरल जैसे राज्यों में हमारे कार्यकर्ताओं पर हमले किए जाते रहे हैं. सी ए ए -कृषि कानून और श्रमिक कानून को लेकर लोगों को बरगलाया जा रहा है. इसके पीछे सोची समझी साजिश है और राजनीतिक अस्थिरता पैदा करना कुछ लोगों का लक्ष्य है. प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ दल नकली सेकुलरिज्म का नकाब पहने हुए थे जो अब उतर गया है. मोदी ने कहा कि आजकल गलत नैरेटिव खड़े किए जा रहे है. कभी कहा जाता है कि संविधान बदल दिया जाएगा, नागरिकता और किसानों की जमीन छीन ली जाएगी. पीएम ने कहा कि कुछ लोग हार नहीं झेल पाए हैं इसलिए ऐसा कर रहे हैं. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर अटल बिहारी बाजपेई लालकृष्ण आडवाणी मुरली मनोहर जोशी के योगदानों को याद किया. देश के विकास और सरहद की सुरक्षा के लिए किए जा रहे कामों की प्रधानमंत्री ने चर्चा की.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago