बिजनेस

सोने और चांदी के भाव में लगातार गिरावट दर्ज

मुम्बई: भारत में लगातार चौथे दिन गुरुवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज हुई। एचडीएफसी सेक्योरिटीज के अनुसार, कमजोर अंतरराष्ट्रीय रुझानों के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 485 रुपये घटकर 50,418 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
2,081 रुपये गिरी चांदी की कीमत
पिछले कारोबार में, कीमती धातु 50,903 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी की बात करें, तो यह 2,081 रुपये की गिरावट के साथ 58,099 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। कल इसकी कीमत 60,180 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,854 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और चांदी 22.12 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।
दुनिया के सबसे बड़े स्वर्ण-समर्थित एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड, SPDR गोल्ड ट्रस्ट में होल्डिंग बुधवार को 0.87 फीसदी गिरकर 1,267.14 टन रही। भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

4 hours ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

5 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

2 weeks ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

2 weeks ago