
Bharat Varta Desk :
कोरोना महामारी की दूसरी लहर में भी बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए चर्चे में है. इस बीच बिहार का एक दंपति सोनू से मदद देने के लिए बिना टिकट ट्रेन यात्रा करके मुंबई पहुंच गया. सोनू सूद ने भी बिहारी दंपत्ति को निराश नहीं किया. उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा, मोबाइल फोन और बिहार वापस लौटने का टिकट दिया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें सोनू सूद उस दंपति से उसके घर का हाल पूछ रहे हैं. सोनू पूछते दिख रहे हैं कि तुम्हारे घर में कितने सदस्य हैं, कितने लोग पढ़े हैं, क्या करते हैं आदि. उन्होंने दंपति से यह भी पूछा कि बिना टिकट इतनी दूर से कैसे पहुंच गए. क्या ट्रेन में टीटीई ने टिकट नहीं मांगा. फिल्म एक्टर ने दंपति को गांव लौटकर ई-रिक्शा चलाकर जीवन यापन करने की सलाह दी.
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More