Bharat varta Desk
मोकामा में हुए गोलीकांड में मुख्य आरोपी सोनू की गिरफ़्तारी के बाद अब पूर्व विधायक अनंत सिंह ने भी शुक्रवार को सरेंडर कर दिया है. पूर्व विधायक अनंत सिंह ने पटना के बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया है. वहां से उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया है.
बता दें कि, ईंट भट्टी के मुंशी मुकेश सिंह को लेकर अनंत सिंह और सोनू-मोनू गिरोह के बीच विवाद हुआ है. 22 जनवरी को पूर्व विधायक और सोनू-मोनू गैंग के बीच गोलीबारी हुई थी. करीब 100 राउन्ड फायरिंग होने की बात कही जा रही है. ऐसे में आज सुबह एक बार फिर मुकेश सिंह के घर पर सोनू-मोनू ने फायरिंग की. साथ ही गाली गलौज कर धमकी दी कि कोई नहीं बच पाएगा.
आज हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान जलालपुर निवासी और गैंगस्टर सोनू की गिरफ्तारी हुई है।सोनू पर मुंशी मुकेश के साथ मारपीट करने और उसके घर पर ताला लगाने का आरोप है। अनंत सिंह के समर्थकों में शामिल डुमरा निवासी रौशन सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
Bharat varta Desk दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए राजधानी की सभी 70 विधानसभा सीटों पर… Read More
Bharat varta Desk झारखंड में गैर असैनिक सेवा संवर्ग के 6 अफसरों को आईएएस के… Read More
Bharat varta Desk झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के तेजतर्रार और प्रभावशाली अधिकारी अनुराग… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार सरकार को नोटिस जारी किया है।… Read More
Bharat varta Desk बिहार के कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के 17… Read More
नई दिल्ली, भारत वार्ता संवाददाता : विश्व पुस्तक मेला के हॉल नंबर 5 में प्रभात… Read More