बड़ी खबर

सोचा नहीं होगा, ऐसी सजा देंगे; पहलगाम आतंकी हमले पर पहली बार मधुबनी में बोले PM नरेंद्र मोदी

Bharat varta Desk


पीएम नरेंद्र मोदी ने पंचायती राज दिवस के मौके पर बिहार के मधुबनी जिले में एक सरकारी आयोजन में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। यही नहीं उन्होंने रैली में आए हजारों लोगों से कुछ पल का मौन रखने और मारे गए लोगों को नमन करने को कहा। पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं अपनी बात प्रारंभ करने से पहले आपसे प्रार्थना करना चाहता हूं कि आप जहां हैं, वहीं पर बैठकर 22 तारीख को जिन परिवार जनों को हमने खोया है, उनको श्रद्धांजलि देने के लिए कुछ पल मौन रखें। अपने-अपने आराध्य देवता का स्मरण करते हुए उनको श्रद्धांजलि देंगे। उसके बाद ही मैं अपनी बात प्रारंभ करूंगा।’

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने मासूम देशवासियों को जिस बेरहमी से मारा है, उससे पूरा देश व्यथित है। हर कोई दुखी है। सभी पीड़ित परिवारों के इस दुख में पूरा देश उनके साथ खड़ा है। जिन परिवार जनों का अभी इलाज चल रहा है, वे जल्द स्वस्थ हों। इसके लिए भी सरकार प्रयास कर रही है। आतंकी हमले में किसी ने अपने बेटा खोया, किसी ने अपना भाई खोया, किसी ने अपना जीवनसाथी खोया है। उनमें से कोई बांग्ला बोलता था, कोई कन्नड़ बोलता था और कोई मराठी, उड़िया, गुजराती और कोई बिहार का लाल था। आज उन सभी की मृत्यु पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक हमारा दुख एक जैसा है। हमारा आक्रोश एक जैसा है। यह हमला निहत्थे पर्यटकों पर ही नहीं हुआ है, देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

12 hours ago

जेडी विमेंस कॉलेज पटना में एनएसएस शिविर के तहत लघु नाटिका प्रतियोगिता, छात्राओं ने उठाए सामाजिक मुद्दे

पटना : जानकी देवी महिला महाविद्यालय, पटना में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय… Read More

16 hours ago

नीतीश कुमार ने एमएलसी से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया… Read More

23 hours ago

नितिन नवीन ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, अब नीतीश की बारी

Bharat varta Desk बिहार की सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर आई है। भारतीय जनता… Read More

23 hours ago

लोकगायिका नीतू नवगीत के नेतृत्व में जे.डी. वीमेंस कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता अभियान

पटना : स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जे.डी. वीमेंस कॉलेज में एक प्रभावशाली… Read More

2 days ago

बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों का जलवा, टॉप 10 में 149 छात्र

Bharat varta Desk बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 29 मार्च 2026 को शिक्षा… Read More

2 days ago