पॉलिटिक्स

सुल्तानगंज पहुंचे ललन यादव, कहा- क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर गांव से राजधानी तक होगा संघर्ष

भागलपुर। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सुल्तानगंज से महागठबंधन के उम्मीदवार ललन कुमार यादव आज अपने क्षेत्र सुल्तानगंज पहुंचे। उनके साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और खगड़िया जिले के बेलदौर से महागठबंधन के उम्मीदवार रहे डॉ. चंदन यादव भी थे। दोनों नेता कमरगंज पंचायत और बेलदौर प्रखंड के अंतर्गत बलैठा पंचायत के पचाठ, डुमरी आदि गांव में लोगों से बात की। नदी कटाव से किसानों को हो रही परेशानियों को भी जाना।

युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ललन कुमार यादव ने कहा कि हम हर विधानासभा क्षेत्र में जाकर पंचायत स्तर पर समीक्षा कर रहे हैं और जनता को अपार स्नेह देने के लिए धन्यवाद दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुल्तानगंज की जनता ने हमें 61 हजार वोट दिए हैं, हम भले ही विधायक न बन पाए हों मगर हम आपकी हर समस्याओं को पंचायत से लेकर ब्लॉक और जिले स्तर पर हल कराने का प्रयास किया जाएगा। क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए गांव से राजधानी तक संघर्ष किया जाएगा।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

कल्याणपुर में मनेगी देश की अनोखी दिवाली, 11 लाख दीये जलेंगे, 200 ड्रोन उड़ेंगे

Bharat Varta Desk : बिहार के मुंगेर जिला का कल्याणपुर गांव अनोखे दुर्गा पूजा और… Read More

19 hours ago

बिहार चुनाव से पहले RJD की परेशानी बढ़ी, IRCTC घोटाले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ आरोप तय

Bharat varta Desk लालू यादव एंड फैमिली को आईआरसीटीसी मामले में बड़ा झटका लगा है.… Read More

2 days ago

2 साल बाद रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन जेल से बाहर

Bharat varta Desk रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत… Read More

5 days ago

सारंडा सैंक्चुअरी मामले में सुप्रीम कोर्ट से झारखंड सरकार को राहत

Bharat varta Desk सारंडा में वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी घोषित करने के मामले में झारखंड सरकार… Read More

7 days ago