
Bharat Varta desk:
सुप्रीम कोर्ट ने धनबाद के एडीजे उत्तम आनंद की मौत मामले की आज सुनवाई की। चीफ जस्टिस ने ने कहा कि धनबाद कोल माफिया सक्रिय हैं।
यह स्टेट फेल्योर है
ऐसे में जज को व्यापक सुरक्षा देनी चाहिए थी। ये स्टेट फेल्योर है। उन्होंने महाधिवक्ता से कहा कि इस मामले में हम आपका एससिस्टेंस चाहते है, जिस तरह की घटनाएं हो रही है। झारखंड सरकार के वकील ने घटना के बाद पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का ब्यौरा दिया। वकील ने यह भी बताया कि कल से सीबीआई ने इस केस की जांच शुरू कर दी है। इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि इसका मतलब यह हुआ कि आपने इस केस से अपने हाथों को वाश कर लिया है।
चीफ जस्टिस ने कहा कि इस देश में कई ऐसे मामले है जिसमें गैंगेस्टर/हाई प्रोफाइल लोग शामिल है। ऐसे लोग जजों को धमकी देते हैं। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि वर्ष 2019 में ही केंद्र को इस मामले में जवाब देना था मगर नहीं दिया। केंद्र 1 सप्ताह में जवाब दे।
सीबीआई पर भी प्रहार
उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में सीबीआई जांच के आदेश भी हुए मगर सीबीआई ने कुछ नहीं किया। सीबीआई के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। चीफ जस्टिस ने कहा कि धनबाद के मामले में हम सीबीआई को सुनना चाहते हैं। सोमवार को वे फिर इस मामले की सुनवाई करेंगे।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More