
Bharat Varta Desk : बिहार के सीवान जिले से बड़ी खबर आ रही है, जहा पर एक पत्रकार को गोली मार दी गयी है. बाइक सवार दो अपराधियों ने पत्रकार राजेश अनल को गोली मार दी. गंभीर स्थिति में उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार एक दैनिक अखबार से जुड़े महाराजगंज निवासी स्व. हरिशंकर प्रसाद के पुत्र राजेश अनल खाना खाने पैदल दुकान से घर जा रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उनपर तीन फायरिंग की. एक गोली मिस करने की बात सामने आ रही है. जबकि दो गोली राजेश अनल के कमर के नीचे के भाग में जा लगी. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां से उन्हें गोली फंसे होने के कारण सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
घटना की जांच में जुटी पुलिस
पत्रकार राजेश अनल पर इससे पहले भी वर्ष 2019 में अपराधियों ने प्रसिद्ध मौनिया बाबा मेले के दौरान हीरो एजेंसी के पास चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. बाजार में दिनदहाड़े हुई इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि आये दिन अपराधिक घटनाएं हो रही हैं. शनिवार को हुई यह घटना पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहा है. सदर अस्पताल में पत्रकार के जिंस पेंट में फंसा हुआ एक गोली मिला. जबकि कमर के नीचे के भाग में फंसे गोली को निकालने की प्रक्रिया की जा रही है.
प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू
सूचना मिलते ही पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव भी सदर अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी लिए. प्रशासन से अपराधियों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की. दिनदहाड़े हुई इस घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. सदर अस्पताल में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा, महाराजगंज एसडीपीओ पोलस्त कुमार, सदर एसडीपीओ समेत कई पुलिस अधिकारी भी पहुंचे व पूरे मामले की जानकारी ली. एसपी ने बताया कि घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी शुरू कर दी है. शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सिक्किम हाईकोर्ट की वरिष्ठतम न्यायाधीश, जस्टिस मीनाक्षी मदन… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More