बड़ी खबर

सीबीएसई बोर्ड ने स्कूलों को भेजा निर्देश स्कूल लैब में ही होगा छात्रों का प्रैक्टिकल

स्कूल खुलने के बाद होगा प्रैक्टिकल

पटना संवादाता : सीबीएसई बोर्ड का प्रैक्टिकल स्कूल खुलने के बाद होगा. इसका निर्देश सीबीएसई ने सभी स्कूलों को भेजा है. इसके साथ परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ेगी पर सेल्फ सेंटर नहीं होगा. सैंपल पेपर में जिस तरह के सवाल दिये गये हैं, परीक्षा में भी उसी तरह के सवाल पूछे जायेंगे. परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि परीक्षा की डेटशीट जल्द जारी होगी. छात्रों को प्रैक्टिकल स्कूल के लैब में ही जाकर देने होंगे. परीक्षा में मार्किंंग स्कीम भी पहले की तरह ही होगी.

एक कमरे में बैठेंगे 12 छात्र
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में एक कमरे में 12 ही छात्र बैठेंगे. कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ऐसा किया जा रहा है. सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक ने स्कूलों से कहा है कि बोर्ड परीक्षा के लिए सभी स्कूलों को अलग-अलग लॉगिन आईडी दी जायेगी. इसके लिए एक नया साफ्टवेयर लाया जा रहा है. छात्रों के लिए भी लागिन आईडी होगी. प्रैक्टिकल परीक्षा में एक्टरनल एक्जमनर भी रहेंगे. परीक्षा में डिजिटल साइन अनिवार्य नहीं है. परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि फिलहाल अभी सिलेबस कटौती की कोई योजना नहीं है.

इंटर परीक्षा में दिव्यांग रख सकेंगे राइटर
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से आयोजित इंटर परीक्षा में दिव्यांग छात्र राइटर रख सकेंगे. इसके लिए उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र देना होगा. इसका निर्देश बिहार बोर्ड ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी को दिया है. बोर्ड ने कहा है कि जिला स्तर पर भी राइटर का एक पैनल बनाया जायेगा.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

3 days ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

6 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

7 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

1 week ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

1 week ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

1 week ago