राज्य विशेष

सीएम हेमंत ने की चादरपोशी,राज्य में अमन, चैन एवं तरक्की के लिए दुआएं मांगी

रांची संवाददाता : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज डोरंडा रांची स्थित हजरतकुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की दरगाह पर चादरपोशी की। मुख्यमंत्री ने उर्स के मुबारक मौके पर चादरपोशी करते हुए राज्य में अमन, चैन एवं तरक्की के लिए दुआएं मांगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरतकुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की दरगाह सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। आस्था और सद्भावना के इस पवित्र स्थल में जो लोग सच्चे दिल से दुआ मांगते हैं उनकी मुरादें पूरी होती हैं। मुख्यमंत्री ने दरगाह पर मत्था टेकते हुए राज्यवासियों को कोरोना संक्रमण से बचाये रखने की दुआ भी मांगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्रेम, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखना हमसभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हमसभी एक दूसरे का सम्मान करें और मिल-जुलकर राज्य के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान दें।
मौके पर मुख्यमंत्री ने दरगाह परिसर में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण भी किया। मौके पर दरगाह कमेटी के अध्यक्ष, महासचिव एवं सदस्य उपस्थित थे।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

4 days ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

5 days ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

2 weeks ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

3 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

3 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 weeks ago