राज्य विशेष

सीएम से मिला झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा का शिष्टमंडल, चौक चौराहों का नाम आंदोलनकारियों के नाम पर करने की मांग

रांची संवाददाता: झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितिकरण आयोग के पुनर्गठन हेतु मंत्रिमंडल की स्वीकृति मिलने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। मोर्चा ने शैक्षणिक संस्थानों तथा चौक-चौराहों का नामकरण झारखंड आंदोलन के शहीदों के नाम पर करने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि जल्द ही आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में मोर्चा के प्रवीण प्रभाकर, विमल कच्छप, मुमताज खान, शफीक आलम और सुशीला एक्का प्रमुख रूप से शामिल थीं।

Kumar Gaurav

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

12 hours ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

4 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

4 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago