
bharat varta desk: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला हुआ है। बख्तियारपुर में यह घटना घटी है जहां एक युवक ने उनकी सुरक्षा घेरा को तोड़ते हुए उनके पास पहुंचकर पीठ पर मुक्का मार दिया। उनके सुरक्षाकर्मियों ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पिटाई भी हुई है।
मुख्यमंत्री पिछले 2 दिनों से बाढ़ संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं जहां से वे कई बार सांसद भी रह चुके हैं। बख्तियारपुर में एक मूर्ति के माल्यार्पण के दौरान घटना घटी है। मुख्यमंत्री मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद प्रणाम कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से पहुंचे युवक ने उनके पीठ पर मुक्का मार दिया। मुख्यमंत्री सन्न रह गए। सुरक्षाकर्मी तुरंत युवक पर टूट पड़े और उसे हिरासत में ले लिया। युवक से पूछताछ चल रही है। मुख्यमंत्री पर हमलेने सुरक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर किया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More