बड़ी खबर

सीएम नीतीश कुमार ने किया बिहार स्थापना दिवस समारोह का आगाज


पटना भारत वार्ता संवाददाता:
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार की स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने मंच से बैलून उड़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कोराना की वजह से पिछले तीन साल से बिहार दिवस कार्यक्रम का गांधी मैदान में आयोजन नहीं किया जा सका था लेकिन इस बात आयोजन को व्यापक बनाने की पूरी तैयारी की गई है।
रंग-बिरंगी रोशनी के बीच बने आकर्षक स्‍टाल और तमाम तरह की झांकियां लोगों को बिहार के गौरव का अहसास करा रही हैं। मंगलवार से शुरू हुआ बिहार दिवस कार्यक्रम 24 मार्च तक चलेगा। इस दौरान बिहार की गरिमा पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें कैलाश खेर, रेखा भारद्वाज और सुखविंदर सिंह अपनी कला का जादू बिखेरेंगे। यह तीनों कार्यक्रम गांधी मैदान के मुख्य मंच पर होगा वहीं दूसरी ओर श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में
मेहमूद फारुखी की कर्ण कथा, अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन को गजल तो वहीं सुरेंद्र शर्मा ठुमरी पेश करेंगे। शुभारंभ कार्यक्रम में बिहार के सभी मंत्री अधिकारी मौजूद हैं।

.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

हटाए गए राज्यपाल के प्रधान सचिव

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More

14 hours ago

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago