Categories: बड़ी खबर

सीआरपीएफ में 1.3 लाख भर्तियां, कांस्टेबल पोस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी

Bharat Varta Desk : सीआरपीएफ में बंपर भर्तियां निकलने वाली हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के कुल 1.3 लाख पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. गृह मंत्रालय ने इस संबंध में नोटिस जारी किया है। हालांकि, आवेदन के शुरू होने और खत्म होने की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के ये पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे।

रिक्ति विवरण

मंत्रालय की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक कांस्टेबल के कुल 129929 पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें से 125262 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं और 4467 पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। इसके साथ ही एक्स-अग्नीवीर के लिए दस प्रतिशत रिक्तियां आरक्षित की गई हैं। पूर्व अग्निवीर को सिपाही के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

10वीं पास अप्लाई करें

जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं उन्हें किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास होना चाहिए। इनके लिए आयु सीमा की बात करें तो 18 से 23 साल के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी विस्तृत विज्ञापन के प्रकाशन के बाद प्राप्त की जा सकती है।

चयन कैसे होगा

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। आगे के चरणों की परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा पास करना जरूरी है। इन दोनों परीक्षाओं को पास करने के बाद ही वे अगले चरण की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

मिलेगी इतनी सैलरी

इन पदों के लिए प्रोबेशन पीरियड 2 साल का होगा और इस दौरान उन्हें पे मैट्रिक्स के हिसाब से 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक का वेतन मिलेगा। आवेदन शुरू होने की तारीखों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद है कि विस्तृत नोटिस जल्द ही जारी किया जाएगा। किसी भी विषय पर विस्तार से अधिक नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें। ऐसा करने के लिए, आधिकारिक वेबसाइट का पता है – crpf.gov.in

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

4 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

4 weeks ago