बड़ी खबर

सीआईएसएफ के एडीजी बने कुंदन कृष्णन

नई दिल्ली : आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का नया एडीजी नियुक्त किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। वह फिलहाल राष्ट्रीय सुरक्षा समिति सचिवालय में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
कौन हैं कुंदन कृष्णन?
कुंदन कृष्णन 1994 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और वे बिहार में एडीजी मुख्यालय जैसे महत्वपूर्ण पद पर रह चुके हैं। वह फिलहाल 3 सालों के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। वह बिहार के नालंदा के रहने वाले हैं। कुंदन कृष्णन बिहार में अपने तेज तर्रार पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं। उनके नाम से अपराधी खौफ खाते थे। अपराधियों पर बेखौफ होकर कार्रवाई करने वाले इस आईपीएस अफसर का नाम सुनते ही बड़े-बड़े क्रिमिनल थरथराने लगते हैं।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

23 hours ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

2 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

3 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

5 days ago