बड़ी खबर

सितंबर के अंतिम हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 3 अरब डॉलर घटा

मुंबई: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 25 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 3.017 अरब डॉलर घटकर 542.021 अरब डॉलर रह गया। इससे पूर्व के हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के शुक्रवार इस संबंध मं आंकड़े जारी किए। इससे पहले 18 सितंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.378 अरब डॉलर बढ़कर 545.038 अरब डॉलर रहा था। समीक्षावधि में विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट की प्रमुख वजह विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में कमी आना है। यह कुल विदेशी मुद्रा भंडार का एक अहम अंग होता है। इस दौरान एफसीए 1.523 अरब डॉलर घटकर 499.941 अरब डॉलर रह गया। रिजर्व बैंक के आंकड़े दर्शाते हैं कि समीक्षाधीन सप्ताह में देश का कुल स्वर्ण भंडार 1.441 अरब डॉलर कम होकर 35.999 अरब डॉलर रह गया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से मिला विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) एक करोड़ डॉलर घटकर 1.472 अरब डॉलर रह गया। आंकड़ों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास जमा देश का विदेशी मुद्रा भंडार भी 4.3 करोड़ डॉलर घटकर 4.608 अरब डॉलर रह गया।

Kumar Gaurav

Recent Posts

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

4 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

6 days ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

7 days ago

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

1 week ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

1 week ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

2 weeks ago