
रांची, 6 जनवरी
भारत वार्ता संवाददाता
3 जनवरी को छापेमारी करने के बाद ईडी ने झारखंड के सीएम के मीडिया एडवाइजर अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू, साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव, बिहार के बांका जिले के कटोरिया क्षेत्र के पूर्व विधायक राजकिशोर प्रसाद उर्फ पप्पू यादव और कारोबारी विनोद सिंह को पूछताछ के लिए समन किया है। साहिबगंज के अवैध खनन घोटाले को लेकर इन सभी के ठिकानों पर 3 जनवरी को ईडी की टीमों ने छापेमारी की थी। साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव के कैंप कार्यालय से 7.25 लाख रुपये सहित अन्य के ठिकानों से 36.99 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई थी। डीसी के आवासीय परिसर से 9 एमएम बोर के 19 कारतूस, .380 एमएम के 2 कारतूस और.45 पिस्टल का खाली खोखा मिला है। इसके अलावा कई दस्तावेज बरामद किए गए थे। अब इस मामले में सभी आरोपियों को समन जारी किए जा रहे हैं।
मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू को 16 जनवरी को पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा है। साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव को 11 जनवरी, पूर्व विधायक पप्पू यादव को 9 जनवरी और कारोबारी विनोद सिंह को 15 जनवरी को तलब किया गया है। सभी आरोपी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी बताए जाते हैं।
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More