Bharat varta desk:
लोकसभा चुनाव का आज 7वां और अंतिम चरण है। आज 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में कुल 904 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस फेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 5 केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, अनुराग ठाकुर, अनुप्रिया पटेल, महेंद्र नाथ पांडेय और पंकज चौधरी मैदान में हैं। 4 एक्टर- कंगना रनोट, रवि किशन, पवन सिंह, काजल निषाद भी चुनाव लड़ रहे हैं। झारखंड में गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के निशिकांत दुबे चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। वह लगातार तीनटर्म से सांसद रहे हैं। झारखंड में दुमका और राजमहल संसदीय सीट पर भी वोट गिराए जा रहे हैं।
बिहार में
हार में लोकसभा की 8 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं. शनिवार को आरा, बक्सर,काराकाट, जहानाबाद,पटना साहिब, पाटलिपुत्र,सासाराम और नालंदा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता कर रहे हैं। यहां 134 प्रत्याशियों का भाग्य 1 करोड़ से अधिक मतदाता तय करेंगे।
बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी भी मैदान में है। चुनाव आयोग के मुताबिक इलेक्शन के सातवें फेज में 904 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 809 पुरुष और 95 महिला उम्मीदवार हैं। वोट को लेकर सुबह से ही मतदान केदो पर लंबी कतारें लगी हुईं हैं। 7वें चरण के खत्म होने के बाद 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
Bharat varta Desk दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए राजधानी की सभी 70 विधानसभा सीटों पर… Read More
Bharat varta Desk झारखंड में गैर असैनिक सेवा संवर्ग के 6 अफसरों को आईएएस के… Read More
Bharat varta Desk झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के तेजतर्रार और प्रभावशाली अधिकारी अनुराग… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार सरकार को नोटिस जारी किया है।… Read More
Bharat varta Desk बिहार के कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के 17… Read More
नई दिल्ली, भारत वार्ता संवाददाता : विश्व पुस्तक मेला के हॉल नंबर 5 में प्रभात… Read More