बड़ी खबर

साइकिल से 32 दिनों में कश्मीर से कन्याकुमारी को नापने वाले आईपीएस अफसर बने डीजीपी, कहा- साइकिल चलाइए फिट रहिए


Bharat Varat desk: 32 दिन में साइकिल से कश्मीर से कन्याकुमारी की यात्रा करने वाले मशहूर साइकिलिस्ट और 1987 बैच के आईपीएस अफसर सी. सिलेंद्र बाबू को तमिलनाडु का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बनाया गया है। वर्तमान डीजीपी जेके त्रिपाठी आज रिटायर हो रहे हैं। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने सी. सिलेंद्र बाबू के नाम की घोषणा की है। सिलेंद्र बाबू अभी रेल पुलिस के के डीजीपी थे।
सिलेंद्र बाबू शानदार ऐथलीट और साइकलिस्ट रहे है। वे कई अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारतीय नैशनल ऐथलेटिक्स टीम के मैनेजर रह चुके हैं। उन्होंने 10 किलोमीटर के कई मैराथन में हिस्सा लिया है। एडीजी कोस्टल सिक्योरिटी रहते उन्होंने चेन्नई से कन्याकुमारी तक की 700 किलोमीटर की साइकिल यात्रा की थी। वर्ष 2017 में केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत उन्होंने कश्मीर से कन्याकुमारी तक की साइकिल यात्रा 32 घंटों में पूरी की। उन्होंने लोगों को साइकिल की सवारी करने की सलाह दी है। कहा है की साइकिल चलाकर फिट रह सकते हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

5 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

21 hours ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 day ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

3 days ago