सांसद संजय सेठ ने रेलवे के चेयरमैन से मुलाकात कर रांची के अंतर्गत रेलवे से संबंधित सुविधा पर चर्चा की

रांची संवाददाता : सांसद सेठ ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से मुलाकात कर रांची के लोगों की असुविधा को देखते हुए रांची नई दिल्ली गरीब रथ को पुन:चालू करने ,रांची नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (02453) ट्रेन को सप्ताह में 2 दिन लोहरदगा टोरी होते हुए चलाने की मांग रखी।
सांसद ने बताया कि इस रूट से ट्रेन के परिचालन से दिल्ली जाने में 3 घंटे की समय का बचत होगा उन्होंने बताया कि रांची लोहरदगा टोरी का इलेक्ट्रिकफिकेशन भी हो गया है। इसलिए इस रूट पर ट्रेन चलाने की अनुमति दी जाए। लपरा- रांची मुख्य पथ के बीच लपरा रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाए। मैंकलुसकीगज रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज को राय साइडिग के पास बाजार से जुड़े मुख्य पथ तक जोड़ा जाए।
सांसद ने बताया कि ईचागढ़ के अंतर्गत चांडील कॉलेज के पास रेलवे फाटक को बंद नहीं करने की मांग रखी। सांसद ने कहा कि वहां कॉलेज के साथ-साथ बड़ी आबादी की बस्ती है। फाटक बंद हो जाने से स्थानीय लोगों को जीवन यापन करने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रांची टाटा बाया मुरी के लिए शटल ट्रेन/ मेमो ट्रेन (3 या 4) बोगी चलाई जाय क्योंकि रांची पर्यटन का एक बड़ा केंद्र है पूरे देश भर के पर्यटक यहां आते हैं। यहां कई तरह के जलप्रपात एवं ऐतिहासिक दर्शनीय स्थल है। पर्यटको के सुविधा को ध्यान में रखते हुए शटल ट्रेन चलाई जाए।
ज्ञात हो कि टाटा भी एक उद्योगिक क्षेत्र है इसलिए पर्यटक के साथ व्यपार से संबंधित लोगों का भी आना जाना लगा रहता है। रांची के आसपास दर्जनों बड़ी-बड़ी खदाने हैं। जिसमें लाखों क्योंविक पानी जमा रहता है। इस पानी का उपयोग रेल नीर के रूप में सीसीएल के साथ collabration से बनाया जा सकता है। इससे पानी का उपयोग भी हो पाएगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे पूर्व में अरगड्ढा( रामगढ़) में इसका प्लांट भी प्रस्तावित है। मुरी बरकाकाना रेल खंड का दोहोरीकरन का जल्द से जल्द शिलान्यास किया जाए। टाटीसिलव सकी सह टाटीसिलवे बरकाकाना रेल लाइन का विस्तार किया जाए। हटिया एनाकुलम ,हटिया पुणे, रांची सासाराम, रांची जयनगर, ट्रेनें को जल्द चालू किया जाए जो कोबिड के कारण बंद थी।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 week ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 week ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 week ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 week ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

2 weeks ago