बड़ी खबर

सांसद की मौत की फैली अफवाह, पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट, दुष्प्रचार करने वाले को गिरफ्तार करने की मांग


Bhagalpur , Bharat Varta reporter
कोरोना काल में‌ लगातार झूठी खबरें या अफवाह भी प्रचारित हो रही हैं. यहां तक कि कई लोगों के मरने की भी अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. ताजा मामला भागलपुर के जनता दल यू के सांसद अजय मंडल से जुड़ा है. उनके बारे में शुक्रवार को यह अफवाह तेजी से फैली कि अब वह नहीं रहे. उनका निधन हो गया है.
अफवाह इतनी फैल गई कि उन्हें और उनके लोगों को लगातार फोन आने लगे. इसके बाद सांसद को पुलिस के पास शिकायत दर्ज करानी पड़ी . उन्होंने एसएसपी नताशा गुड़िया को इसकी जानकारी दी और अफवाह फैलाने वाले पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया. एसएसपी को दिए आवेदन में सांसद अजय मंडल ने लिखा है कि 12 मई 2021 को सूरज शर्मा ने यह गलत अफवाह फैलाई है कि भागलपुर के सांसद अजय मंडल कोरोनावायरस संक्रमित हो गए हैं और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई है.

सांसद बोले उनकी मानसिक स्थिति प्रभावित
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बेतुकी बातों को सोशल मीडिया पर डालने से उनके व्यक्तिगत और मानसिक छवि पर प्रतिकूल असर पड़ा है.. उन्होंने इस प्रकार के पोस्ट को हटवाने और ऐसा करने वाले को गिरफ्तार करने की मांग की है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

हटाए गए राज्यपाल के प्रधान सचिव

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More

2 days ago

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago