
पटना: बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सभी दलों की राय लेने हेतु राज्यपाल की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी दलों के प्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
सर्वदलीय बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज की बैठक के बाद अब कल क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक होगी। कल फिर एक बैठक होगी और अब तक कोरोना के हालात को देखते हुए जो भी निर्णय लिए जांएगे उस बारे में कल दोपहर को बताया जाएगा।
तेजस्वी ने दिए 30 सुझाव
प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को 30 सुझाव दिए। जिसमें कोरोना संक्रमितों के इलाज और आइसोलेशन के लिए पार्टी कार्यालय, सरकारी आवासीय परिसर का भी सरकारी उपयोग करने का प्रस्ताव दिया। वीकेंड कर्फ़्यू लगाए जाने की वकालत की। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की मंशा लॉकडाउन लगाने की है तो पहले सभी तरह की व्यवस्था करे और लोगों को पूर्व सूचना दे। गरीब परिवार और मज़दूर को अगले 100 दिनों तक 100 रु प्रतिदिन के हिसाब से न्यूनतम 10 हज़ार देने की मांग की। सभी राशन कार्ड धारकों को 6 महीने तक मुफ़्त राशन दिया जाए। बाहर से आनेवाले श्रमवीरों को बस, रेल आदि में निःशुल्क व्यवस्था किये जाएं और उन्हें 3000₹ महीना भत्ता दिया जाए।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More