पॉलिटिक्स

सर्द मौसम में गर्म है सियासत: तेजस्वी ने कहा- नीतीश जी के मुकुट मणि अशोक चौधरी के पत्नी पर है भ्रष्टाचार का आरोप

पटना। पर्वों का सिलसिला थमने के साथ ही ठंड ने दस्तक दी। तापमान में कमी का दौर शुरू हुआ। लेकिन, मौसम की सर्दी के बीच यदि कहीं गर्मी है तो वह है सियासी मैदान। नीतीश सरकार में मंत्री बनाए गए मेवालाल चौधरी ने भले ही मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया हो लेकिन भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सियासी सरगर्मी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मेवालाल के इस्तीफे के बाद जदयू नेताओं ने काउंटरअटैक में तेजस्वी यादव पर हल्ला बोलते हुए उनसे भी इस्तीफा देने की मांग की है। शनिवार को जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष व मंत्री अशोक चौधरी और पार्टी प्रवक्ताओं की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि मेवालाल की तरह ही तेजस्वी यादव पर भी भ्रष्टाचार व घोटाले के मुकदमे दर्ज हैं। अब एक बार फिर तेजस्वी ने जदयू पर हमला बोला गई। इस बार उन्होंने मुख्यमंत्री के करीबी मंत्री और जदयू के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी पर बड़ा आरोप लगाया है।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा है – “साहित्यिक चोरी के दोषी मुख्यमंत्री माननीय नीतीश जी के मुकुट मणि,JDU के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्री श्री अशोक चौधरी की पत्नी पर बैंक से करोड़ों की धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप है,CBI जाँच कर रही है, कोर्ट में केस है।

इनकी निष्कपटता देखिए। कहते है बीवी का भ्रष्टाचार Not a big deal”

वहीं मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि मामला कोर्ट में है। इस मामले में हाईकोर्ट से उनकी पत्नी को राहत मिली थी और अब सुप्रीम कोर्ट के सामने अपने पक्ष को रखेंगे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

7 days ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

1 week ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

1 week ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago