बड़ी खबर

समीर वानखेड़े को मुंबई हाई कोर्ट ने दी राहत,गिरफ्तारी से तीन दिन पहले देनी होगी नोटिस


Bharat varta desk: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जेल भेजने वाले एनसीबी के जोनल निदेशक समीर बानखेड़े को मुंबई हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। बता दें कि उन पर आर्यन खान के मामले में रिश्वत लिए जाने के आरोपों की जांच मुंबई पुलिस कर रही है। ऐसे में एनसीबी अधिकारी को मुंबई पुलिस द्वारा अपनी गिरफ्तारी का डर सता रहा है। उन्होंने मुंबई हाई कोर्ट में अर्जी दायर कर यह मांग की थी कि उन्हें अंतरिम जमानत दी जाए। इसके साथ उन्होंने यह भी अनुरोध किया था कि उनके खिलाफ किसी भी तरह की जांच सीबीआई करे। कोर्ट में महाराष्ट्र सरकार के वकील ने कहा कि यदि वानखेड़े को मामले में गिरफ्तार किया जाता है तो उन्हें तीन दिन पहले नोटिस दिया जाएगा। यहां यह भी बता दें कि
महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेडे पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कोर्ट में महाराष्ट्र सरकार के वकील ने यह भी बताया कि बनखेड़े के खिलाफ अभी तक कोई एफ आई आर दर्ज नहीं किया गया है। उनके खिलाफ कोर्ट में अलग-अलग चार याचिकाएं दायर की गई हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

39 minutes ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

16 hours ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 day ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

3 days ago