सबसे अधिक मतदान हिमाचल और सबसे कम ओडिसा में, बिहार में बंपर मतदान

Bharat varta desk:

बिहार के 8 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। जिसमें आरा, बक्सर, काराकाट, नालंदा, जहानाबाद, पटना साहिब, पाटलिपुत्र और सासाराम शामिल हैं। बिहार में पहले दो घंटे में 10.58 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं पहले चार घंटे में 24.25 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वहीं सुबह 11 बजे तक सबसे अधिक मतदान काराकाट में 27.92 फीसदी मतदान हुआ है। तो वहीं सबसे कम मतदान पटना साहिब में 19.33 फीसदी हुआ है।

सबसे ज्यादा 31.92% वोटिंग हिमाचल प्रदेश में और सबसे कम 22.64% वोटिंग ओडिशा में हुई है। इसके अलावा ओडिशा में विधानसभा चुनाव के लिए 22.97% वोटिंग हुई। 4 राज्यों की 9 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव की वोटिंग हो रही है।

सातवें चरण में भी पश्चिम बंगाल से हिंसा की खबरें आई हैं। पश्चिम बंगाल के भांगर में CPI (M) और ISF के कार्यकर्ताओं ने TMC समर्थकों पर बम से हमले का आरोप लगाया है। वहीं राज्य के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने ट्वीट करके बताया कि जयनगर के बेनीमाधवपुर स्कूल के पास सेक्टर ऑफिसर से भीड़ ने रिजर्व EVM और कागजात लूट लिए।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago