Categories: बड़ी खबर

सपा और बसपा के ब्राम्हण राजनीति पर कलराज मिश्र बोले – स्वार्थपूर्ति के लिए किए जा रहे प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन

लखनऊ : ब्राह्मण कोई जाति नहीं, ब्राह्मण स्वयं में एक संस्कृति है। यह संस्कृति बड़ी विराट है, वैदिक काल से लेकर अब तक का समय व्यतीत हुआ है तब यह विराट संस्‍कृति बनी है। ब्राह्मणों के नाम पर स्वार्थपूर्ति के लिए प्रबुद्ध वर्ग और बुद्धिजीवी वर्ग सम्मेलन किए जा रहे हैं। यह बातें रविवार को सहकारिता भवन स्थित चौधरी चरण सिंह सभागार में विद्वत समिति, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित विद्वत समाज सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह के दौरान राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कही। उन्होंने कहा है कि यूपी में अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी ने प्रबुद्ध वर्ग और बुद्धिजीवी वर्ग सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं देख रहा था, इधर जो वातावरण बना है, लोगों ने जाति विशेष का सम्मेलन शुरू किया है जो प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, बुद्धिजीवी वर्ग सम्मेलन आदि-आदि नाम से किए जा रहे हैं। मुझे लगता है कि जाति विशेष के नाम पर यह सम्मलेन स्वार्थ की पूर्ति के लिए किए जा रहे हैं।

कलराज मिश्र ने कहा कि आकर्षक नाम (प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन और बुद्धिजीवी सम्मेलन) देकर स्वार्थ सिद्धि की जा रही है। उन्होंने कहा कि मैं समझ रहा हूं जो विद्वत समाज की आंखों में धूल झोंकने का कार्य है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीयता को उभारकर जिस तरह राष्ट्रीयता को संकुचित किया जा रहा है, उसे विद्वत समाज को ठीक करना है। भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र टेनी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील द्विवेदी ने की। यूपी राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ के सभापति वीरेंद्र तिवारी भी इस अवसर पर मौजूद थे।

समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय ने भी सपा-बसपा के सम्मेलनों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब पांच वर्ष बीत जाते हैं तो कालचक्र में उन्हें कुछ याद आता है और शेष समय उन्हें किसी का ध्यान नहीं रहता है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण सदियों से प्रबुद्ध वर्ग का प्राण तत्व रहा है। मंत्री पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा राष्ट्रहित और समाज हित को प्रमुखता दी है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री टेनी ने कहा कि यह दुर्भाग्य था कि आजादी के बाद ऐसी सरकार आई जिसने इस देश का विकास इस देश की परंपरा और संस्कृति के अनुरूप नहीं किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा राष्ट्र गौरव की वापसी के लिए प्रयास किया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का जय घोष

विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

6 days ago

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का ‘जय घोष’

------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

6 days ago

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 months ago