
पटना, भारत वार्ता संवाददाता: बिहार कांग्रेस के दिग्गज नेता और भागलपुर जिले के कहलगांव विधानसभा से विधायक रहे सदानंद सिंह गंभीर रूप से बीमार हैं। जानकारी के मुताबिक वे पटना के एक अस्पताल में भर्ती हैं और कोमा में हैं। सदानंद लिवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। डॉक्टर लगातार उनकी लाइन में लगे हुए हैं। पटना के पहले दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके बेटे सुभानंद मुकेश ने मीडिया को यह जानकारी दी है कि दिल्ली में उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं से इलाज में सहयोग मांगा मगर कोई उन्हें देखने तक नहीं आया। लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने बिहार भवन में पदस्थापित स्थानीय आयुक्त को कई बार उस अस्पताल में भेजा। सदानंद के बेहतर इलाज के लिए जो कुछ हो सकता था मुख्यमंत्री ने वह किया। एयर एंबुलेंस से पटना आने में भी मदद की। बता दें कि सदानंद सिंह लगातार 9 बार कहलगांव से विधायक रह चुके हैं। वे कई बार मंत्री और बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सदानंद करीब 80 साल के हैं।
Bharat varta Desk बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के सीएम फेस को लेकर गृह मंत्री… Read More
Bharat varta Desk 4 दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व उगते सूर्य को अर्घ्य देने… Read More
Bharat varta Desk दुनियाभर में छठ का महापर्व मनाया जा रहा है। खरना के साथ… Read More
Bharat varta Desk जस्टिस सूर्यकांत, CJI गवई के बाद सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे सीनियर… Read More
Bharat varta Desk आज चार दिवसीय छठ महापर्व का दूसरा दिन खरना है. शाम के… Read More
पटना / नई दिल्ली : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर इस… Read More