डीएम को लिखा पत्र
Bharat varta desk: भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत जिच्छो पोखर। वहां रोज अनगिनत महिलाओं को स्नान करते देख किसी भी नए आदमी को बेहद आश्चर्य होगा कि आखिर इतने गंदे तालाब में कोई क्यों स्नान कर रहा है। चारों तरफ से गंदगी से ढका है यह पोखर। सालों भर सही ढंग से पानी भी नहीं रहता है। ना ठीक से घाट बने हैं और ना ही स्नान करने और कपड़ा बदलने की जगह है। मगर खास कारणों से इस पोखर की प्रसिद्धि बिहार, झारखंड ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों और नेपाल और भूटान जैसे देशों में भी है। इसका प्रमाण है कि हर जगह से महिलाएं यहां स्नान करने आती हैं।
संतान की होती है मन्नत पूरी
इसका वजह है कि इसके संबंध में यह मान्यता है कि पोखर में स्नान करने से निसंतान महिलाओं को संतान की प्राप्ति होती है। बहुत ही प्राचीन मान्यता है कि पोखर में जिच्छो देवी का स्थान है। इसीलिए शादी के लंबे समय तक संतान नहीं होने पर दूर-दूर से महिलाएं इस पोखर में स्नान करने आती हैं।
मंत्री और आला अफसरों से मिले थे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान, दिया था ज्ञापन
केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान पिछले दिनों शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी और शिक्षा विभाग के विशेष सलाहकार डॉ विनोदानंद झा समेत कई अधिकारियों से मिले थे और जिच्छो पोखर के सौंदर्यीकरण के लिए ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने बताया था कि यह पोखर एक मिडिल स्कूल की संपत्ति है। इसके धार्मिक महिमा की जानकारी देते हुए खेतान ने पोखर में सुविधाओं के अभाव के बारे में अधिकारियों को बताया था। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होती है। पोखर के जीर्णोद्धार, घाटों के निर्माण, बिजली, पानी, कपड़ा बदलने की जगह, धर्मशाला और दूसरी सुविधाएं विकसित करने की मांग रेल यात्री संघ के अध्यक्ष ने किया था।
मनरेगा के आयुक्त ने डीएम को लिखा पत्र
विष्णु खेतान के पत्र को शिक्षा मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इसके बाद मनरेगा के आयुक्त ने भागलपुर के डीएम को पत्र लिखकर पोखर के जीर्णोद्धार का निर्देश दिया है। जल, जीवन, हरियाली योजना से पोखर की तस्वीर बदली जाएगी।
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने शनिवार को पंजाब कैडर के 1989 बैच के आईपीएस… Read More
Bharat varta Desk पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो गई है। सबसे… Read More
Bharat varta Desk उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नैनीताल में तीन दिन के दौरे पर हैं। कुमाऊं… Read More
Bharat varta Desk प्सुल्तानगंज महेशी महा दलित टोला में कांग्रेस के सामाजिक न्याय जन चौपाल… Read More
Bharat varta Desk पटना हाईकोर्ट ने कई प्रिंसिपल जजों को बदल दिया है। कई जज… Read More
Bharat varta Desk बिहार चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर राज्य… Read More