संकट कटे मिटे सब पीरा… कोरोना से बचने के लिए कल सुंदरकांड का पाठ करेंगे देशभर के व्यापारी


भारत वार्ता सेंट्रल डेस्क
कोरोना संक्रमण से इस समय पूरी दुनिया डरी हुई है .लोग इस वायरस के डर से कांप रहे हैं . कुछ लोग इसे धार्मिक प्रकोप का परिणाम भी बता रहे हैं .ऐसे में बहुत सारे लोग इस संकट से बचने के लिए देवी देवताओं की शरण में जा रहे हैं.
इस बीच हनुमान जयंती के अवसर पर कल 27 अप्रैल को देशभर के व्यापारी सुंदरकांड पाठ करेंगे. कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने सभी व्यापारियों से घर पर ही रह कर सुंदरकांड का पाठ करने की अपील की है.
कैट ने कहा कि देश को कोरोना संकट से बचाने के लिए हनुमान जी की आराधना करें. इसके लिए सुंदरकांड पाठ करने की अपील की है. कैट से जुड़े पूरे देश में करीब 1 करोड़ से अधिक कारोबारी हैं और दिल्ली में करीब एक लाख. वह एक ही समय में सुंदरकांड का पाठ करेंगे और फिर आरती करेंगे .

सुंदरकांड का पाठ सभी प्रकार के कष्टों का निवारण करने वाला माना गया है. धार्मिक मान्यता के अनुसार दुर्गा सप्तशती और रामचरितमानस जैसे धर्म ग्रंथों में कोरोनावायरस महामारी के बारे में चर्चा की गई है. कई धर्माचार्य बता रहे हैं कि पूरी दुनिया में अन्याय, अत्याचार बढ़ते ही जा रहे हैं. पर्यावरण के स्रोतों को नष्ट किया जा रहा है. लोगों का आचरण धर्म अनुकूल नहीं रह गया है. ऐसे में धार्मिक ग्रंथों में वर्णित महामारी अभी आने वाले समय में और भी तांडव मचाएगी. इससे त्राण पाने के लिए मनुष्य को भगवान के शरण में जाना होगा. गलतियों का प्रायश्चित और आगे धर्म अनुकूल आचरण करने का संकल्प लेना होगा. इसलिए सुंदरकांड के पाठ के जरिए व्यापारियों ने इस संकट से निवारण की प्रार्थना हनुमान जी से करने का फैसला किया है. व्यापारियों का संगठन
कैट की ओर से कहा गया है कि 24 घंटे में 16 मुहूर्त होते हैं, जिनमें अभिजीत मुहूर्त एवं प्रदोष मुहूर्त उत्तम होते हैं. पुराणों के अनुसार अभिजीत मुहूर्त में स्वयं श्री विष्णु सुदर्शन चक्र लेकर सुरक्षा करते हैं. इसीलिए इस मुहूर्त में संकल्प के साथ भगवान की आराधना करने से मनुष्य को सभी प्रकार के कष्टों और संकटों से निजात मिलेगी.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

4 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 month ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 month ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 month ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 month ago