
पटना संवादाता: प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 60वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी मगर फोटो जारी कर दिया अनुग्रह नारायण सिंह का. इस पर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार उखड़ गए.
दरअसल श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि पर नमन करते हुए तेजस्वी ने जो ट्वीट किया उसमें श्री बाबू की जगह अनुग्रह नारायण सिंह का फोटो पोस्ट कर दिया. अनुग्रह नारायण सिंह श्रीकृष्ण सिंह कैबिनेट के मंत्री थे .
इसपर जदयू के प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला कर दिया है.
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- पुण्यतिथि डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह की ओर फोटो श्रद्धेय स्वर्गीय अनुग्रह बाबू का . ज्ञान से घृणा या सामाजिक घृणा का प्रकटीकरण है. नीरज कुमार ने कहा है कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने अज्ञानता का भीषण तांडव मचाया है और महापुरुषों के चित्र के साथ भी फर्जीवाड़ा किया है. उन्होंने कहा है कि भाड़े के ज्ञान की यही दुर्दशा होती है.
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More